आगरा, नवम्बर 5 -- बल्केश्वर स्थित गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्या चारु पटेल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। आचार्य बहन वंशिका गुंबर ने गुरु नानक के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कक्षा छह की छात्राओं ने गुरु नानक के जीवन पर स्वरचित कविता के माध्यम से भाव रखे। सातवीं की छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से गुरु नानक के वाक्यों को दोहराया। आठवीं की छात्राओं ने गुरुनानक के जीवन से संबंधित कहानी सुना कर सभी का मन मोह लिया। नौवीं और दसवीं की छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कक्षा एकादश व द्वादश की छात्राओं ने कला प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। गुरु नानक के सुंदर चित्रों को कलम से उकेर कर तूलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.