चम्पावत, मई 27 -- लोहाघाट। जीआईसी मडलक की दो छात्राओं ने वनस्पति और घरेलू सामग्री से प्राकृतिक धूप निर्मित की है। प्रधानाचार्य विक्रांत यादव ने बताया कि छात्रा भावना रावत और संजना रावत ने क्षेत्र में उपलब्ध वनस्पतियों और घरेलू सामग्री का समावेश कर प्राकृतिक धूप निर्मित की है। बताया कि कौशलम कार्यक्रम के तहत धूप का नाम मडलक नैचुरल्स दिया गया है। छात्राओं ने धूप का निर्माण शिक्षिका शोभना पंत के मार्गदर्शन में किया। उनकी धूप को डिस्टिक एक्सपो में भी प्रथम स्थान मिला है। लोगों ने छात्राओं के परिश्रम की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.