गढ़वा, नवम्बर 12 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को नगर पंचायत बंशीधर नगर की ओर से सुबह ए झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। उसमें स्थानीय हनुमान चौक पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में होलीक्रॉस विद्यालय की छात्राओं ने झारखंड की पारंपरिक लोकधुनों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई। इस अवसर पर नगर पंचायत के पदाधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। पूरे शहर का माहौल उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत की ओर से झारखंड की प्रगति और एकता का संदेश दिया गया। राज्य के गौरवशाली इतिहास ...