चंदौली, दिसम्बर 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत चहनियां स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय में छात्राओं की गठित सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से शनिवार को रैली निकाली गई। जिसमे छात्राओं ने चहनियां कस्बा में तख्ती लिखे सड़कों पर चलने के नियमो का पालन कर सुरक्षित रहने को जागरूक किया। मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के पश्चात महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह कैलाशी ने कहा कि सड़कों पर यदि नियमों का पालन करके चले तो सुरक्षित रहेंगे। कभी भी सड़क पर नशे में धुत होकर गाड़ी न चलाये। हमेशा हेलमेट पहनकर निकले ताकि अपन...