देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला के एनएसएस शिविर में शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल भवन में आयोजित शिविर में एएनटीएफ की उपनिरीक्षक प्रेरणा चौधरी ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के तरीके बताए। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने विधिक सेवाओं और टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मौके पर मोहित राठी, कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति और दोनू समेत 50 छात्राएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...