पलामू, नवम्बर 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) की छात्राओं ने शुक्रवार को पुलिस लाईन में आयोजित राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के सामूहिक गीत में हिस्सा लिया। स्कूल स्तर पर भी छात्राओं कोप्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने बताया की वंदेमातरम गीत बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित पुस्तक आनंद मठ से लिया गया। यह गीत पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था। छात्राओं के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक राजदीप कुमार पासवान, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विकास कुमार चौबे, रोमाराज,पूनम सिंह तथा संतोष कुमार आदि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...