शामली, दिसम्बर 22 -- शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल कुराश प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित यह प्रतियोगिता 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चली, जिसमें देश के 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिकाएं सलोनी, सृष्टि एवं गोरी ने सहभागिता की। अंडर-19 वर्ग में सलोनी ने रजत पदक तथा सृष्टि ने विद्या भारती कुराश प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। सलोनी को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 50 हजार की पुरस्कार राशि तथा सृष्टि को विद्या भारती की ओर से 10 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। साथ ही भविष्य मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.