मुरादाबाद, मार्च 8 -- तहसील के गांव बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति इंटर कॉलेज में विश्व महिला दिवस पर छात्राओं ने रंगोली बनाकर अतिथियों का स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। नितल, चिंकी, निशा, रजनी, रिया आदि छात्रों ने "ममता सेवा त्याग ही इनकी पहचान है, इनके हौसले से हर मुश्किल आसान है" गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में बालिकाओं में जोश भर दिया। शनिवार को विश्व महिला दिवस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। देहरादून से पहुंची सामाजिक महिला संगठन की अध्यक्ष राजबाला सिंह ने विश्व के विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए कहा कि इस दिन को महिलाओं के आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष में हर वर्ष 8 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.