संभल, जनवरी 12 -- वीएमजी इंटर कॉलेज में सोमवार को दस दिवसीय युवा दिवस का शुभारंभ किया गया। छात्राओं ने रैली निकाल कर स्वदेशी वस्तु अपनाने के लिए जागरूक किया। 12 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के प्रथम स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों, सिद्धान्तों एवं योगदान के विषय में चित्रा शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी l समस्त स्टाफ ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादन को दैनिक जीवन में उपयोग करने का संकल्प लिया। इसके उपरांत भारती शर्मा व रितु के द्वारा छात्राओं की संकल्प यात्रा निकालकर लोगों को दैनिक जीवन में स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.