उरई, नवम्बर 2 -- जालौन। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान को रंगोली के रूप में दर्शाकर प्रस्तुत किया। आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज पांच के तहत एसएसआई संजय कुमार यति, महिला चौकी प्रभारी मधु देवी, महिला आरक्षी रेणुका, प्रकांक्षा की उपस्थिति में छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला चौकी प्रभारी मधु देवी ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर दी गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। कहा कि वह किसी से डरें नहीं, कोई भी उन्हें परेशान करता है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल उनकी सहायता के लिए मौजूद होगी। छात्राओं को हेल्पलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.