कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति-5 और नवरात्र के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बबुरा में बच्चों को शिक्षिका तपस्या भारती द्वारा मां दुर्गा का छाया चित्र बनाकर नवरात्र का महत्व बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक विपिन सिंह द्वारा नारी शक्ति के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नवरात्र अर्थात दिव्य नौ रातें, गहरे विश्राम और शरीर तथा मन को पुन: ऊर्जावान बनाने का उत्तम समय होता है। इसमें प्रत्येक दिन देवी मां के नौ स्वरूपों में से एक स्वरूप को समर्पित किया जाता है। बच्चों ने भी मां दुर्गा की सुंदर छवि भी बनाकर नवरात्र का प्रथम दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस पावन पर्व में सुनील कुमार प्रधानाचार्य एवं तपस्या भारती, विपिन सिंह, प्रियंका गुप्ता, सहायक अध्यापक तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.