हाजीपुर, फरवरी 15 -- गोरौल । संवाद सूत्र प्रखंड के नगर पंचायत गोरौल स्थित प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास में महाशिवरात्रि के अवसर पर मीना मंच की छात्राओं ने महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व झांकी निकाली। इस झांकी में वर्ग पांच की सलोनी कुमारी ने अर्धनारीश्वर की भूमिका में रावण तांडव स्तोत्र पर नृत्य कर उपस्थित शिक्षक एवं अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने बताया कि शिव और माता पार्वती के विवाह की रात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान के भक्त इनकी पूजा-उपासना करते हैं। विद्यालय में इस तरह की झांकियां निकालकर बच्चों को धार्मिक आस्था से जोड़ने तथा उसके संदर्भ में जानने का अवसर प्राप्त होता है। इस कार्यक्रम में शिक्षक शिशुपाल सुंदरम्, राजेश रंजन, सौरव राज, सुभाष कुमार, सारिका सिंह के अलावा अनेकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.