भागलपुर, नवम्बर 14 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय टाइप वन की छात्राओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया। वार्डन विभा कुमारी की अगुवाई में विद्यालय की 79 छात्राओं ने प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में आदिवासी नृत्य कर दिवस मनाया। मौके पर वार्डन ने सर्वप्रथम छात्राओं को चाकलेट खिलाई तथा पंडित नेहरू के बारे में बताया उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लगभग 10 वर्षों तक न सिर्फ जेल पर जेल में रहे, बल्कि बच्चों के बीच लगाव के कारण ही उन्हें चाचा की उपाधि दी गई। उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पंडित नेहरू क...