गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ रोड गाजियाबाद में बुधवार को महिला प्रीमियर लीग की स्पीड क्वीन टीम के गठन के लिए विशेष चयन समारोह हुआ। इसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का ट्रायल लिया गया। चयन समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति वासन ने किया। चयन प्रक्रिया अंडर-19 और अंडर- 23 दो वर्गों में हुआ। इसमें कई छात्राओं ने अपने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का कौशल दिखाया। इस अवसर पर चयनकर्ताओं द्वारा छात्राओं को खेल से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.