मेरठ, नवम्बर 27 -- सरधना। संविधान दिवस पर सेंट जोजफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को विशेष कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की रूपरेखा जीवी एनएसएस यूनिट तथा राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई। इसमें छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान की निर्माण प्रक्रिया एवं इसकी प्रमुख विशेषताओं पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन से हुई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्राओं को संविधान के महत्व, मूल अधिकारों, मूल कर्तव्यों और भारतीय लोकतंत्र की आधार संरचना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा संविधान जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें छात्राओं ने संविधान हमारा गर्व, हम सबका एक ही लक्ष्य-संविधान का पालन जैसे नारे लगाकर नागरिकों को जागरूक किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होत...