बलरामपुर, फरवरी 15 -- सादुल्लानगर, संवाददाता। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कन्या सादुल्लाह नगर की 50 छात्राओं ने ट्यूनिंग एंड पियरिंग कार्यक्रम के तहत एजी हाशमी इंटर कॉलेज का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने इंटर कॉलेज की रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का अवलोकन कर विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों और प्रयोगों की जानकारी प्राप्त की। विज्ञान अध्यापक अजमतुल्ला कुरैशी ने प्रयोगशालाओं में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों का परिचय देते हुए उनके उपयोग और महत्व को सरल एवं रोचक ढंग से छात्राओं को समझाया। छात्राओं ने प्रयोगों की प्रक्रिया को नजदीक से देखने के साथ-साथ कई जिज्ञासाएं भी व्यक्त कीं। प्रयोगशालाओं में सुव्यवस्थित उपकरणों और संसाधनों को देखकर उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा छात्राओं ने विद्यालय के पुस्तकालय का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.