रांची, नवम्बर 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर निर्मला कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से छह दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत मंगलवार को हुई। पहले दिन भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद शपथ ग्रहण कर झारखंड की महानता को बनाए रखने का संदेश दिया गया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सिस्टर सुषमा ने झारखंड राज्य की स्थापना के पहले के संघर्षों की गाथा छात्राओं को बताई। इसके बाद प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति ने स्वयंसेवकों को झारखंड को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। डॉ मनीषा कुमारी ने स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई। एनएसएस स्वयंसेवक हर्षिता कुमारी ने कविता पाठ किया। डॉ रंजु कुमारी ने स्वयंसेवकों से आगे बढ़कर झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.