संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने देश के सांस्कृतिक विविधता की झलकियां दिखाईं। कार्यक्रम में एकल एवं समूह नृत्य में कुल 18 प्रस्तुति हुई जिसमें कुल 58 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के अवसर पर किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ दीप्शी सिंह ने बताया कि छात्राओं ने पारम्परिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें भारत के सांस्कृतिक विविधता की झलकियां देखने को मिलीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीप्शी सिंह ने किया। निर्णायक मण्डल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.