पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण विषय पर कई कार्यक्रम किये गए। स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।बाघ एवं वन संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से वन बचाओ-जीवन बचाओ एवं बाघ बचाओ - पर्यावरण बचाओ जैसे नारों से जनजागरूकता फैलाई गई।मुख्य अतिथि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार और विशिष्ट अतिथि पर्यावरण चिंतक अमिताभ अग्निहोत्री रहे। प्राचार्य डॉ. फजलुर रहमान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा ने कैम्प के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण को...