वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। अस्सी घाट पर रविवार को वसंत कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिप्रभा कश्यप की देखरेख में सौ से ज्यादा स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक, रैली, पोस्टर और नारों से लोगों को सचेत किया। अंत में नशामुक्त रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...