देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर में सोमवार को छात्राओं ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस दौरान एएनटीएफ उपनिरीक्षक प्रेरणा चौधरी ने स्वयंसेविकाओं को नशे के विभिन्न प्रकारों, उसके दुष्परिणामों तथा समाज में बढ़ती नशाखोरी से जुड़ी घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि नशे की लत में फंसे बच्चों के साथ अभिभावकों का व्यवहार संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए। प्राविधिक कार्यकर्ता अधिकारी उमेश्वर रावत ने युवाओं को युवा दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के रूप में मनाया जाता है तथा 5 से 12 जनवरी तक इसे युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कविता रुहेला और म...