मुरादाबाद, फरवरी 6 -- स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में डायरिया से डर नहीं अभियान के अंतर्गत प्रताप सिंह हिन्दू गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया व केनव्यू के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में पोस्टर बनाकर प्रतिभागी छात्राओं ने डायरिया के बारे में लोगों को जागरूक किया। सदफ सलमान प्रथम, माहे उरूज द्वितीय, जारा तृतीय रही। इमरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, तारिक अंसारी, संदीप, कोमल घई, मो.रिजवान, ममता सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...