हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज में नमामि गंगे इकाई की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम किया। उन्होंने हीरा नगर चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को पूरी तरह बंद करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद माघ मास की परंपरा के अनुरूप बड़ी संख्या में लोगों को खिचड़ी वितरित की गई। नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ समाज की नींव बताते हुए प्लास्टिक मुक्ति पर जोर दिया। दिनेश लोशाली, अनुष्का, अपूर्वा, अंजलि, तनुश्री, हर्षिता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...