बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य सहित छात्र-छात्राओं ने पुलवामा शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता के निर्देशन में बड़ी संख्या में छात्राएं एकत्रित हुईं और मोमबत्तियां जलाकर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। दो मिनट के मौन रखकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद महाविद्यालय स्टॉफ व छात्राओं की उपस्थित में 'शहीद अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम् ' नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा के लिए सदैव जागरूक रहें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं । महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक रंगोली बनाकर शहीदों की आत्मा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.