हाथरस, नवम्बर 28 -- जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री सीमा मौर्या के नेतृत्व में वन स्टॉप सेंटर तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन योजना की टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वन स्टॉप सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम में संविलयन विद्यालय गढ़ी तमन्ना की छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के उद्देश्यों के विषय में विस्तार से बताया गया। वन स्टॉप सेंटर मैनेजर मनीषा भारद्वाज द्वारा छात्राओं को सेंटर की कार्य प्रणाली के विषय में बताया गया। वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को एक ही जगह पर एकीकृत सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें अस्थायी आश्रय, पुलिस, कानूनी और चिकित्सा सहायता के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक परामर्श भी शामिल है। केंद्र पर महिलाओं को शारीरिक, भावनात्मक, म...