भागलपुर, दिसम्बर 15 -- जगदीशपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। जिसमें सभी छात्राओं ने उर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने निबंध, चित्रांकन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसका तात्पर्य यह है कि उपकरणों और प्रक्रियाओं की दक्षता बढ़ाएं। जिससे सामान सेवाएं प्रदान करते हुए कम ऊर्जा का उपयोग किया जा सके। हम अपने जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से समग्र ऊर्जा आवश्यकताओं को कम कर सकते हैं या बहुमूल्य ऊर्जा स्रोतों को संरक्षित करने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं। मौके पर वार्डेन सपना कुमारी, कर्मी सुशीला, रिंकू,...