कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज के सभागार में वार्षिक क्रीड़ा समारोह उड़ान 2026 का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि रनदीप बेदी चौहान व आशीष सिंह चौहान ने किया। प्राचार्या प्रो. रंजू कुशवाहा ने बताया कि कॉलेज की छात्रा सलोनी साहू ने स्नातक स्तर पर सीएसजेएमयू की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर राज्यपाल से सम्मानित हुई थी। प्रभारी प्रो. चांदनी सक्सेना ने कहा कि इनडोर व आउटडोर खेलों के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा निखारी जा रही है। विभिन्न खेलों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...