मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- जिगना। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बुधवार को क्षेत्र के बिहसड़ा गाँव स्थित सम्राट अशोक इंटर कॉलेज में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एबुलेंस,आशा ज्योति केंद्र 181एवं महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया। शासन स्तर से महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। उपनिरीक्षक अवधेश सिंह,रामबचन यादव आरक्षी दिव्या ने भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर मौर्या ने छात्राओं से किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्यवान बनाए रखने तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.