उन्नाव, फरवरी 22 -- बांगरमऊ। मुस्तफाबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और वक्ता प्रसिद्ध जनरल फिजिशियन डॉ. प्रिया सिंह रहीं। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता कोई विलासिता नहीं, बल्कि हर महिला और किशोरी का मौलिक अधिकार है। डॉ. प्रिया सिंह ने जोर दिया कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आज भी मासिक धर्म को लेकर कई भ्रांतियां व्याप्त है। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे इस विषय पर चुप्पी तोड़ें और किसी भी समस्या होने पर खुलकर बात करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...