रुडकी, जनवरी 19 -- श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सोमवार को शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ हवन-यज्ञ और वैदिक पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना चौहान के निर्देशन तथा प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग के संरक्षण में आयोजित इस शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसआई मनसा नेगी ने छात्राओं को स्वच्छता और नागरिक दायित्व के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने छात्राओं से अनुशासित, जागरूक एवं समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...