रांची, अगस्त 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। महेंद्र सिंह महिला कॉलेज में आस्था फाउंडेशन की ओर से बुधवार को पीसीओडी व मधुमेह पर जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सौम्या सिन्हा ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज डाइबिटीज और पीसीओडी तेजी से लड़कियों को प्रभावित कर रही है। बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं जिनका मासिक चक्र अनियमित है। इसका कारण है अस्वास्थ्यकर खानपान, जंक फूड का प्रचलन और शारीरिक श्रम नहीं करना। परिणाम यह होता है कि अधिकांश लड़कियां मोटापे का शिकार हो रही है और यही मोटापा पीसीओडी का कारण बनता है। डॉ सौम्या सिन्हा ने कहा कि लड़कियां खुल कर अपने माता-पिता को इस बारे में बताएं, जिससे समय रहते इसका इलाज किया जा सके। पीसीओडी ठीक नहीं हो सकती, लेकिन जीवनशैली में परिवर्तन लाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.