सहारनपुर, जून 17 -- देवबंद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के एक कॉलेजमें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सूर्य नमस्कार समेत अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास किया। सोमवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सचिव जनार्धन दास त्यागी ने छात्राओं को योग का महत्तव बताते हुए कहा कि कर्मों में कुशलता ही योग है। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर निरोग रहता है। असाध्य रोगों का इलाज योग से संभव है। इसलिए सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. अभिलाषा शर्मा, डॉ. देवेंद्र त्यागी, निधि त्यागी, गौरव शर्मा, डॉ. ज्योति, हिमांशु राणा, प्रिया सिंह, सिमरन, अंजर उस्मानी, दीपक कुमार और रितिक सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.