बलरामपुर, फरवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सिसई गांव में नवनिर्मित भवन में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवास, भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। डीएम विपिन कुमार जैन ने केजीबीवी के निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कक्षाओं, छात्रावास और विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए आवासीय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा और उनका सर्वांगीण विकास प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण मिलना अनिवार्य है। डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.