जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत बखोरी बिगहा गांव में अवस्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण विद्यालय में संचालित शैक्षणिक, आवासीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय भवन की स्थिति, कक्षाओं की व्यवस्था, छात्रावास की स्वच्छता, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, रसोई एवं भोजन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, साथ ही छात्राओं को प्रदान की जा रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं का बिंदुवार निरीक्षण...