बदायूं, फरवरी 14 -- बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। कालेज के गेट पर छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की दशा में वे किस तरह मदद प्राप्त कर सकती हैं। महिला आरक्षी प्रियांशी तोमर और पूजा ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर छात्राएं 1090 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि कोई अराजक तत्व आपको परेशान करता है तो तुरंत 112, 1090 या थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.