शामली, दिसम्बर 16 -- बाबरी क्षेत्र के लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी में शिक्षा ग्रहण करने जाती हुई छात्राओं को कॉलेज के मुख्य द्वार पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुमपाल सिंह ने मौजूद छात्राओं को 112, 1090, 181, 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही एंटी रोमियो टीम सदस्य महिला पुलिसकर्मी नीरज द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल व लिंक से बचाव के तरीकों पर भी विस...