रुडकी, फरवरी 23 -- मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की गई। स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास कर अन्य को भी अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की बात कही। इसके बाद स्वयंसेवी छात्राओं ने शफीपुर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझाना था। इसके बाद महिला चिकित्सक डॉ. कावेरी अग्रवाल ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और स्त्री रोगों के बारे में उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं की कई समस्याओं का समाधान किया। बौद्धिक सत्र में मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का मेहता ने मेकअप के क्षेत्र में करियर बनाने पर प्रकाश डाला। इसके बाद नटराज आर्ट्स ग्रुप के निर्देशक दर्शन आहूजा ने वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.