देहरादून, मई 26 -- यातायात पुलिस ने लंढौर स्थित सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। छात्राओं को यातायात संकेतों के बारे में भी बताया गया। साथ ही साइबर क्राइम को लेकर भी जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार के साथ ही मसूरी थाने के अपर उपनिरीक्षक राजकुमार बमोला और चीता पुलिस कर्मियों की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किये गए। इस मौके पर पुलिस ने वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध के बारे में अपने आसपास के लोगों व परिजनों को भी साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी व आहवान किया कि साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की जानकारी सभी को दें। वहीं अवगत कराया कि किसी भी लालच व धोकाधड़ी से बच्चे, अनजान लिंक को क्लिक ना करें, वहीं पुलिस ने महिला अपराधों के बारे...