रुडकी, दिसम्बर 9 -- मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय मेडिटेशन कार्यशाला का आयोजन श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस मेडिटेशन इंस्टिट्यूट द्वारा किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह और प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत कर किया। कार्यशाला के प्रथम दिन 8 दिसंबर को डॉ. एम.एल. ओझा ने तेज़ रफ्तार जीवनशैली में तनाव कम करने और मेडिटेशन को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उपयोगी जानकारी प्रदान की। मंगलवार को डॉ. सुषमा विलाटकर, नीलकमल और पी.एस. कुलकर्णी ने हेल्दी बॉडी, हेल्दी माइंड विषय पर छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने हार्टफुलनेस क्लीनिंग के माध्यम से लाइक, डिसलाइक, फियर और कंफ्यूजन दूर करने के तरीके बताए तथा छात्राओं को नियमित रूप से मेडिटेशन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.