प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग की एजुकेशनल लैब की ओर से शैक्षिक एवं व्यक्तिगत परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मनोवैज्ञानिक डॉ. सपना त्रिपाठी ने छात्राओं को शिक्षा, करियर और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े मार्गदर्शन प्रदान किए। उन्होंने व्यक्तिगत परामर्श के माध्यम से छात्राओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया, जिससे उन्हें आत्मविश्वास और दिशा मिली। कार्यक्रम का संयोजन एजुकेशनल लैब की इंचार्ज डॉ. माधुरी राठौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष मिश्र, डॉ. निर्मल गुप्ता, डॉ. फातिमा नूरी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...