महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- फरेन्दा, हिंदुस्तान संवाद। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनन्दनगर फरेंदा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महाविद्यालय की छात्राओं का तीन दिवसीय मार्शल आर्ट आत्मरक्षा कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान आत्म रक्षा के लिए अभ्यास कराया गया। पहले दिन मुख्य प्रशिक्षक सीफू फिरोज ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए हमले और बचाव की तकनीकी के अन्तर्गत हाथ और पैर से वार करना, पंच, लात, कोहनी और घुटनों का उपयोग, ब्लॉक करना तथा ताइक्वांडो आदि का प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य डॉ. राम पाण्डे ने कहा कि छात्राओं को किसी भी संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसलिए इस प्रशिक्षण में सभी को प्रतिभाग करना चाहिए। डिजिटल युग में सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें, अजनवियो से चैटिंग या निजी जानकारी साझा करना खतरना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.