बांदा, नवम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता शहर के खुटला मोहल्ला स्थित फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज मे संविधान दिवस का आयोजन किया गया। संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय के द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शुक्रवार को लीगल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं को संविधान के बारे में जानकारी दी गई। डीएलसीए सुमन शुक्ला ने बताया कि 13 दिसम्बर को होने वाली लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया। सभी छात्राओं को उनके अधिकारों के विषय में जानकारी दी। वन स्टॉफ सेंटर प्रभारी अनीता द्वारा महिलाओ और लड़कियों की समस्या से सम्बंधित सभी हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गयी। कॉलेज की प्राचार्या राफिया ख़ानम द्वारा संविधान और उनके मौलिक अधिकारों के विषय मे जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय का स्टॉफ उपस्थिति र...