रांची, फरवरी 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय बेड़ो की प्रधानाध्यापिका रेखा रानी खलखो ने बताया कि इस विद्यालय में कुल छह शौचालय हैं। इनकी नियमित साफ-सफाई होती है। साथ ही रखरखाव के सभी संसाधन और सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं छह शौचालयों में से चार का उपयोग छात्राएं और दो का उपयोग छात्र करते हैं। शिक्षिकाओं ने बताया कि यहां पीरियड्स के दौरान छात्राओं को हर सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही पैड बदलने की समुचित और सुरक्षित जगह उन्हें मिलती है। जिससे वे पीरियड्स के दौरान भी स्कूल आती हैं। साथ ही उनका पढ़ाई भी नहीं छूटती। वहीं शौचालयों की बेहतर देखभाल के कारण यहां अबतक इंफेक्शन के मामले देखने को नहीं मिले हैं। वर्ग छठवीं की छात्रा प्रियांशु कुमारी, सृष्टि कुमारी, अमिता उरांव औ प्रियंका मिंज तथा वर्ग सात की छात्रा शिवानी कुमारी और जिवान...