वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर अर्थ डे नेटवर्क इंडिया और वेस इंडिया की तरफ से संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाना और 'यंग क्लाइमेट चैंपियंस प्रोग्राम' से जोड़ना था। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्राओं को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कोलकाता से आए अर्थ डे नेटवर्क इंडिया के प्रतिनिधि मोनोदीप दत्ता ने 'यंग क्लाइमेट चैंपियंस प्रोग्राम' और 13वें 'अर्थ केयर अवार्ड' की जानकारी दी। वेस इंडिया के निदेशक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने युवा सहभागिता को पर्यावरण संरक्षण की कुंजी बताया। कार्यक्रम में प्रो. गरिमा, डॉ. शशिकला, डॉ. पूजा, डॉ. शशिकेश, डॉ. श...