संभल, अक्टूबर 7 -- हयात नगर निगाहत जूनियर हाई स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति फेस 5' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और बच्चों को नारी शक्ति, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। स्कूल के शिक्षक और विशेषज्ञों ने बच्चों को नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कई सफल महिलाओं के उदाहरण साझा किए गए, जिन्होंने देश और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें यह सिखाया गया कि किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में वे किससे संपर्क करें। पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.