बगहा, दिसम्बर 3 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी में बुधवार को छात्राओं के लिए ' गुड टच और बैड टच ' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के प्रति जागरूक बनाना तथा बचाव के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय प्रशिक्षिका मेरी एडलीन ने छात्राओं को 'गुड टच' व 'बैड टच' के बीच का अंतर विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने आस-पास के व्यवहार को पहचानने की समझ होनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अनुचित ढंग से स्पर्श करे तो डरने के बजाय तुरंत अपने शिक्षकों, अभिभावकों या विद्यालय प्रशासन को सूचित करना चाहिए। प्रशिक्षिका ने छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.