गौरीगंज, जनवरी 6 -- कमरौली। संवाददाता राजकीय महिला महाविद्यालय कठौरा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के कारणों एवं महत्वपूर्ण सड़क नियमों पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसके माध्यम से आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। लाइफ सपोर्ट एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा समिति, चिकित्सा विभाग एवं स्वास्थ्य समिति के समन्वय से किया गया। डॉ...