मुरादाबाद, नवम्बर 12 -- कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी में बुधवार को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादौन ने बताया कि शिक्षिका सुभाषिनी वर्मा ने छात्राओं को कपड़ो पर कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्रों को कपड़ों पर विभिन्न प्रकार की फूलपत्ती काढ़ने का प्रशिक्षण दिया । छात्राओं ने अखबार पर कटिंग कर भिन्न-भिन्न डिजाइन बनाएं। कल्पना,टीना, गुड़िया, डॉली, शिखा, सुषमा, सोभा, डौली कुमारी, नीतू, कंचन, टीना, मरजीना आदि छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादौन,सुभाषिनी वर्मा,प्रियंका सिंह,रिद्धिमा यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.