विकासनगर, फरवरी 5 -- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाडी में छात्राओं को आत्मरक्षा के उद्देश्य से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कराटे प्रशिक्षक रीना राजपूत के मार्गदर्शन में दिया गया। कार्यक्रम के प्रधानाध्यापक कपिल चावलल ने कहा कि सभी छात्राओं को पूरे मनोयोग से कराटे सीखने चाहिए। कहा कि मार्शल आर्ट न केवल आत्मरक्षा की विद्या है, बल्कि यह विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.