अमरोहा, जून 2 -- गुरुकुल चोटीपुरा में चल रहे नारी सशक्तिकरण शिविर के दूसरे दिन सोमवार सुबह शिविरार्थियों ने योग शिक्षक हरि सिंह आर्य के निर्देशन में योगाभ्यास किया। केरल से पहुंचे कल्लरी मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक सुव्रतन सीएस व उनकी टीम ने शिविरार्थियों को प्रशिक्षण दिया। यज्ञ प्रक्रिया प्रशिक्षण सत्र भी संपन्न हुआ। प्रथम बौद्धिक सत्र में आचार्य अंकुर आर्य ने 'इतिहास बोध व शत्रु बोध विषय पर शोधपूर्ण विचार रखे। प्राचार्या डा. सुमेधा ने नारी शक्ति को स्वावलंबी व सबल बनने के लिए प्रेरित किया। आचार्य डा. विजयपाल प्रचेता ने आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रंथ अष्टाङ्गहृदय के जीवनोपयोगी सिद्धांतों की जानकारी दी। सायं काल के सत्रों में आचार्य अंकुर आर्य ने प्रातः कालीन सत्र के विश्लेषण को आगे बढ़ाया। आचार्य विजयपाल प्रचेता ने श्रीमद भगवद गीता पर सारगर्भित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.